Rewari News :: प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जिला भाजपा संगठन के सफल कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला रेवाड़ी के प्रत्येक बूथ पर देखा एवं सुना गया। कल पंचकुला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली व संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आयोजित एक बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियो एवं प्रदेश के जिलो के अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्षों के समक्ष सम्मानित किया।



प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि जिला रेवाड़ी के 792 बूथ हैं और उन पर शत प्रतिशत हाजिरी होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित में सरकार अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है। सरकार कि नीतियों एवं लाभकारी योजनाओं को प्रत्येक जन तक पहुंचने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का होता है। सभी 792 बूथो पर मन को बात का सफल आयोजन होना ये जिला अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। 100 % बूथ स्तर पर कार्यक्रम का होना यह भी बताता है कि जिला रेवाड़ी का बूथ का कार्यकर्ता कितना मजबूत है।   

भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर वंदना पोपली ने ज़िलें के इस सम्मान को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का सम्मान बताते हुए कहा कि यह सब संभव कार्यकर्ताओ के सहयोग से हुआ। भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत संगठन है। जिला रेवाड़ी के बूथ के कार्यकर्ताओ ने अपनी मजबूती प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सफल बना कर एक बार फिर दिखा दी। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया हम सभी को और अधिक मजबूती से कार्य करना है। 

वंदना पोपली ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस सोच और जिस विश्वास से मुझे जिले की कमान दी है, संगठन को मजबूत करने का जो लक्ष्य प्रदेश ने दिया है, उस लक्ष्य को हर हाल में जी जान से अपने कार्यकर्ताओ के साथ हासिल करेंगे। इसकी शुरुआत विधानसभा चुनाव में जिले की तीनो विधानसभा में भाजपा की पताका लहरा के कर दी गई है। जिला अध्यक्ष ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ के साथ साथ मन की बात के संयोजक तथा जिले की एवं मंडल की आईटी टीम को भी बधाई दी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें