Rewari News :: भारतीय जनता पार्टी का रेवाड़ी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ



रेवाड़ी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाक्टर वंदना पोपली ने की।भाजपा नेताओं ने महापुरूषो के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की। सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन तीन सत्रों में हुआ। पहले सत्र में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां कोई भी कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच सकता है। लाखों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी बनाने में अपना योगदान दिया है। दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान 'ने चुनावी संगठन और विस्तार पर चर्चा की। मोदी सरकार की लगभग 11 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। 



तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी सक्रिय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही भाजपा के सदस्यों को यह सिखाती है कि पहले राष्ट्र, फिर संगठन और अंत में स्वयं। उन्होंने पूर्व की सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की अगर भाजपा सरकार नही होती तो एम्स रेवाड़ी में नही बन पाता ना ही बिना पर्ची बिना खर्ची के रेवाड़ी के युवाओं को नौकरी मिल पाती। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रवाद को अपनी राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाया और इसे आम जनता से जोड़ने में सफलता पाई। अंतिम सत्र में जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने सभी सक्रिय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत एवं संगठन के प्रति निष्ठा के कारण विधानसभा चुनाव में जिले की तीनो सीटों पर भाजपा विजयी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है। बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, सभी पदों के लिए निष्पक्ष चुनाव होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सरकार बनाने के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने आए हुए सभी वक्ताओं एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद किया। 



मंच संचालन पंडित एडवोकेट हिमांशु पालीवाल ने किया। सम्मेलन में प्रदेश पीपीटी कॉर्डिनेटर डाक्टर सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, मंडल अध्यक्ष समीर कालरा, नवीन कुमार, दीपक अग्रवाल, अजित कोसलिया, दिनेश यादव साहित समस्त सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें