Rewari News :: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रमुख चौक-चौराहों और कार्यालय को पार्टी के झंडों से सजाया

रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को हुडा बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 



इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को पार्टी के झंडों से सजाया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपने - अपने घरों पर भी पार्टी के झंडे लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों का कहना था कि डॉ. वंदना पोपली के जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला स्थापना दिवस था जिससे पूरा शहर भाजपामय नजर आया। जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और उसके बाद कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और बलिदान के परिणामस्वरूप ही मात्र 30 वर्षों में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 



उन्होंने वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को देशव्यापी सफलता का कारण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया जा रहा है, जिसके चलते अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। 



जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की वर्तमान मजबूती का श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उनके बलिदान को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग की भावना ने ही आज भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए हैं, जिससे देश को मजबूती मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें