ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:– शनिवार को पथरगामा जनकल्याण चैती दुर्गा पूजा समारोह समिति के तत्वाधान में चैती दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर 1100 कन्याओं के द्वारा भव्य जल भरी कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कलश शोभायात्रा से पूर्व यजमान शैलेश तिवारी के साथ आचार्य पंडित पवन जी महाराज के द्वारा सुंदर नदी में पूजन कार्य कर माता दुर्गा महारानी की जय के जयकारे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा पथरगामा मुख्य चौक होते हुए चिहारी पीठ पहुंचकर विराम को प्राप्त हुआ।
शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव तथा उनके पुत्र युवा राजद नेता रजनीश यादव को कमेटी के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री महोदय पूजा समिति के रथ पर सवार हो हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते हुए कलश शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस कलश शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण सजे धजे घोड़े का नृत्य और डीजे तथा हाथ में भगवा ध्वज लिए साथ चल रहे लोग थे। कलश शोभा यात्रा के दौरान समाज के श्रद्धालु लोगों के द्वारा कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को जगह-जगह पर फल खिलाया गया तथा शरबत पिलाया गया।
कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि कलश शोभा यात्रा में झारखंड सरकार के मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव के पधारने से कलश शोभायात्रा में चार - चांद लग गया। कलश शोभायात्रा के दौरान पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विनोद बैठा पूरे दल बल के साथ मौजूद रहें। इस अवसर पथरगामा प्रमुख अवधेश शाह, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, राजद ओबीसी जिला अध्यक्ष मदन शाह, राजद युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहन कुमार भगत, सिकंदर यादव, डिस्को यादव, टार्जन सिंह, विनोद तिवारी, श्याम यादव, लालू यादव, बंटी यादव, विकास यादव, विशाल कुमार सोनी, अरविंद यादव सहित अनेकों गणमान्य शामिल थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें