![]() |
मसलिया के सिरमाकाजल टोला में सूर्याहु पूजा करते पुरोहित व अन्य श्रद्धालु गण |
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमरो के सिरमाकाजल टोला,लालबहियार व बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा में रविवार को सूर्याहु पूजा नेम निष्ठा के साथ की गई। पुरोहित के वैदिक मंत्रोच्चारण से मूल व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना किया। सिरमाकाजल गांव में मूल व्रती जीरो देवी व भोला सिंह ने बताया कि रात्रि को हविस प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। वहीं इस चतुर्थ दिवसीय सूर्याहु पर्व का समापन सोमवार को अर्घ अर्पित कर किया जाएगा। पुरोहित अरविंद पांडेय ने बताया कि यह सूर्योपासना का पर्व का खास महत्व होता है। इसमें साफ सफाई स्वच्छता का विशेष ख्याल रखकर किया जाता है। नियम पूर्वक इस पूजा को करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। रोग दोष समाप्त होते हैं वहीं धन वंश की वृद्धि होती है। इस मौके पर श्रद्धालु रोहित सिंह, विजय सिंह, गुणधर सिंह, बिक्रम सिंह, लालू कुमार, विवेक सिंह,बालमुकुंद पांडेय समेत कई महिला श्रद्धालुओं उपस्थित रही।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें