Rewari News :: भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली को बधाई देने रेवाड़ी पहुचे नुहं के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह

रेवाड़ी से वंदना पोपली के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही जहाँ कार्यकर्ताओ में जोश है वहीं  उनके घर पर तथा कार्यालय पर लोगों एवं कार्यकर्ताओ का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग उन्हे बधाई दे रहे हैं। वीरवार को नुहं के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं महामंत्री जातिन अरनेजा समेत उनके साथ आए भाजपा कार्यकर्ता दीपक सतीजा नकुल, अरविंद, सचिन, नीरज, महिपाल एवं रोहतास ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दूसरी बार नियुक्त  भाजपा जिलाध्यक्ष  वंदना पोपली ने भी नुहं जिला अध्यक्ष का रेवाड़ी भाजपा कार्यालय आने पर शाल दे कर उनका स्वागत किया।



 तेज तर्रार  छवि  एवं प्रखर वक्ता वंदना पोपली ने संगठन को एक जुट कर   विधान सभा चुनाव में जिले की तीनो विधानसभा  सीट पर न केवल  भाजपा की पताका लहराई बल्कि रेवाड़ी जिले से कांग्रेस का सफाया भी करवाने में अहम भूमिका निभाई।   इन चुनावो में वंदना पोपली ने  भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियो को भावनात्मक रूप से संगठन के साथ जोड़ रखा था। वंदना पोपली ने भी अपने जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ कार्यकर्ताओ का भी धन्यवाद किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें