Jamshedpur News: अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर संताली प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे होलोङ गाडा


ग्राम समाचार संवाददाता, चाकुलिया/ जामशेदपुर: कल अन्तर्राष्ट्रीय  मातृभाषा दिवस के मौके पर चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत अवस्थित ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय संताली भाषा- साहित्य संगोष्ठी आयोजित होगी.  संताली साहित्य संगोष्ठी को तीन सत्र में विभक्त कर साहित्य के विभिन्न पहलुओं विस्तृत चर्चा की जायेगी. इसमें झारखंड बंगाल एवं उड़ीसा से संताली लेखक, साहित्यकार व रचनाकार शामिल होंगे. इस  मौके पर होलोंङ गाडा एवं दिसोम फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित  संताली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने  वाले प्रतिभागियों  में श्री धारमा मुर्मू, नरेंद्र मांझी, सत्य रंजन सोरेन, फुलाय माण्डी, विभूति माण्डी, पूजा  टुडू, माहिन्द्री मुर्मू,  मालोती  हांसदा, मानी हांसदा एवं सुरुवाली हांसदा का नाम शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस संगोष्ठी में  साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एवं साहित्यकार श्री भोगला सोरेन, झाड़ग्राम नगर परिषद के  चेयरमैन एवं लेखक श्री चिन्मय माण्डी, वरिष्ठता लेखक सोभानाथ बेसरा, श्रीमती जोबा मुर्मू, डॉ गुनदा माण्डी, श्रीमती मालोती मुर्मू, संपादक फागुन कोयेल, मागात मुर्मू, आदित्य माण्डी, जानाम दिसोम पत्रिका के संपादक पूर्ण चंद्र हांसदा, राउरकेला,दिकुमोनी सोरेन एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थी शामिल होंगे. इसकी जानकारी होंलोङ गाडा पत्रिका के संपादक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मोहन चंद बास्की ने दी. 

 श्री कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें