Rewari News :: 551 दीप जलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन मनाया



ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओ और आमजन द्वारा खूब धूम धाम से मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा 551 दीप जलाए गए तथा दीपों से # नॉनस्टॉप हरियाणा लिखकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई। 



जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति हमें दिए जलना सिखाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर प्रार्थना की गई थी जिस प्रकार यह दीप चारों तरफ रोशनी फैला रहे हैं उसी प्रकार मुख्यमंत्री जी की जीवन में भी रोशनी भर जाए। 



उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी बहुत ही मिलनसार है तथा आमजन में बहुत लोकप्रिय है इसलिए रेस्ट हाउस में देर रात्रि तक उनके जन्मदिन पर लोगों द्वारा उनके बधाई देने का तांता लगा रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें