Mahagama News: शीतल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद

 

ग्राम समाचार महागामा, जिला गोड्डा (झारखंड)। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने शीतल गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतल गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी महागामा को निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम का गठन कर शीतल गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की मोटरसाइकिल (JH 17AA 9224) की डिक्की से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय कुमार दास (23 वर्ष) है। वह शीतल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य:

  • थाना प्रभारी  शिवदयाल सिंह, महागामा थाना।
  • पु०अ०नि० युगेश्वर उराँव, महागामा थाना।
  • थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल।

जप्त सामान:

  • एक देशी कट्टा
  • एक गोली (8mm KF लिखा हुआ)
  • हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल (JH 17AA 9224)

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें