Rewari News :: भाजपा ने अरविंद केजरीवाल व सीएम आतिशी के दुष्प्रचार के विरोध में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

 


रेवाड़ी भाजपा जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित कुनिती और दुष्प्रचार के विरोध में शहर के मोती चौक, रेवाड़ी पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा वन्दना पोपली के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, दुष्प्रचार और झूठे आरोपों के जरिए राजनीति का स्तर गिराने का प्रयास निंदनीय है। भाजपा इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और हरियाणा की छवि को खराब करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए इतनी औच्छी हरकत पर उतर आए है कि उन्होने दुष्प्रचार तक करना शुरू कर दिया है। उन्होने सिर्फ लोगों में मुफ्त की रेवड़िया बांटकर वोट बटोरने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि केजरीवाल जी आज तक यमुना की ही सफाई नहीं करवा पाए। 



अरविंद केजरीवाल जब कोई काम नहीं करवा पाए तो उसका ठीकरा पड़ोसी राज्यों पर और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर फोड़ देते हैं जिन वादों को लेकर सरकार बनाई थी आज उन्हीं वादों को पूरा करने में नाकाम होने के कारण बौखला चुके हैं और अनर्गल बयान दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल तथा आतिशी द्वारा यह कहना कि हरियाणा ने यमुना के जल में जहर घोल दिया है यह उनकी निराशा की पराकाष्ठा लगता है हरियाणा वासी तो दूध में भी पानी नहीं मिलाते यहां तो पानी में जहर मिलाने की बात कहते हुए उनको शर्म आनी चाहिए कि वह अपने आप को हरियाणा का बेटा कहते हैं लेकिन समय आने पर उन्होंने हरियाणा वासियों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वजीराबाद के प्लांट को अपग्रेड करने के लिए दिल्ली सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सीएलसी और दिल्ली शाखा के माध्यम से साफ पानी दिया जा रहा है। हरियाणा से दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी की सतत आपूर्ति हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वजीराबाद तालाब में अमोनिया नाइट्रोजन की समस्या। ना नदी को माँ का स्थान देते हैं, यमुना नदी हरियाणा और दिल्ली दोनों के लिए जीवनदायिनी। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और उसके लोगों की आस्था का अपमान किया है।



ना तो वह SYL का पानी दिलवा पाए नाही यमुना की सफाई करवा पाए हर तरफ से फेल होने पर उनको आज चुनाव में यह रास्ता दिख रहा है लेकिन आज पूरे भारत और दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक झूठ का पुलिंदा है।



कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नकारात्मक राजनीति और दुष्प्रचार के खिलाफ लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर बाबू वीरकुमार यादव, रत्नेश बंसल, हिमांशु पालीवाल, श्यामसुंदर चुघ, नीतू चौधरी, रामपाल यादव, बलजीत यादव, प्रमोद शास्त्री, सुनील ग्रोवर, जतिन अरनेजा, सौरभ यादव, कुलदीप चौहान, प्रवीण शर्मा, धीरज यादव, गौरव शर्मा, अमित यादव, सावन सैनी, विपिन अग्रवाल, रोहताश बाल्मीकि, सुभाषचंद्र(खोल), अनूप धनकड़, अजित कोसलिया,नरेश सरपंच, दिनेश यादव नम्बरदार, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप बववा, परविंदर किराड़, सतीश बुडाना, एडवोकेट नरेश यादव, दलीप शास्त्री, नेहा शर्मा, राजेन्द्र सिंगल, अनिल अरनेजा, देवराज, जितेंद्र बाल्मीकि, सविता (बेरली), रूपेश जैनाबाद, श्याम सिंह, कविता गुप्ता, जयमाला कौशिक, रुचिका नागपाल, नीरू भारद्वाज, पूनम (बावल), संजय बड़गुर्जर इत्यादि सेकड़ो की संख्या मे धरना प्रदर्शन मैं हिस्सा लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति