Godda News: विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्र मिश्र



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्यापति सांस्कृतिक परिषद का त्रिवार्षिक आम चुनाव संपन्न हुआ। सभी पद पर निर्वाचन निर्विरोध एवं आम सहमति से हुआ। नवनिर्वाचित समिति में ज्ञानेंद्र मिश्र अध्यक्ष, डॉ. वंशीधर मिश्रा सचिव तथा निश्चल ठाकुर कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नरेंद्र मिश्रा, डॉ. बिमल कुमार पाठक, कुंदन कुमार झा, पिंटू कुमार झा, दिलीप कुमार झा एवं सुधीर ठाकुर चुने गए। इसके अलावा दीना नाथ झा एवं सर्वजीत झा "अंतेवासी" का मनोनयन जहां संरक्षक पद पर हुआ वहीं प्रमोद कुमार पाठक एवं मृत्युंजय कुमार झा का चयन अंकेक्षक पद के लिए हुआ। निगरानी समिति में परमानंद चौधरी, माधव चंद्र चौधरी, सुनील कुमार झा, पवन कुमार झा एवं अरविंद कुमार झा शामिल किए गए। स्थानीय विद्यापति भवन परिसर में संपन्न चुनाव में परिषद के उपरोक्त निर्वाचित पदधारकों के अलावा अन्य सदस्यों में प्रो. श्यामाकांत झा, हरि शंकर मिश्र, डी. एन. झा, एन. के. झा, नर्मदेश्वर झा, कृपा शंकर झा, प्रमोद झा, धर्मेंद्र कुमार झा, सुबोध चंद्र झा, प्रभु झा आदि शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें