Godda News: गोड्डा को बेस्ट रेसलिंग एसोसिएशन अवार्ड मिला



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  झारखंड राज्य कुश्ती संघ का रांची में संपन्न वार्षिक आम सभा एवं स्थापना के रजत जयंती समारोह के दौरान गोड्डा जिला कुश्ती संघ को बेस्ट रेसलिंग एसोसिएशन का अवार्ड दिया गया। रांची के होटल पार्क प्राइम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार के तहत गोड्डा जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा को हॉकी इंडिया के महासचिव एवं झारखंड कुश्ती के भीष्म पितामह भोला नाथ सिंह तथा झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार द्वारा ट्रॉफी, अंगवस्त्र एवं दस हजार की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा ने बताया कि यह दूसरा अवसर है जब गोड्डा जिला कुश्ती संघ को बेस्ट एसोसिएशन अवार्ड प्रदान किया गया। इसके पूर्व 2022 में यह सम्मान गोड्डा को मिला था। श्री झा ने बताया कि सम्मान प्राप्त कर गोड्डा लौटने पर संघ द्वारा सोमवार रात स्थानीय बस स्टैंड में सचिव सुरजीत झा का गर्म जोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, आशुतोष झा, मुकेश चौधरी उर्फ बंटी चौधरी, ऋषितोष झा, दया शंकर, पंकज यादव, प्रीतम झा, मुकेश भारती, मनीष चौधरी, प्रदीप झा, नितेश झा उर्फ सोनू झा एवं निकेश झा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गणमान्य उपस्थित थे। सबों ने श्री झा का स्वागत फूल माला एवं बुके से किया तथा इसे जिला की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें