Pathargama News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस ठहराव केंद्र का निरीक्षण किया



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड में पुलिस प्रशासन ने पुलिस ठहराव केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी रामसूरत यादव दल बल के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गोड्डा एस.डी.पी.ओ. अशोक रविदास और महागामा एस.डी.पी.ओ. चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र में स्थित शौचालय, पानी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। पथरगामा एनजी उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, एस.बी.एस.एस.पी.एस. इंटर कॉलेज पथरगामा,

एस.बी.एस.एस.पी.एस. जनजातीय महाविद्यालय पथरगामा और बाबाजी पहाड़ स्थित विवाह भवन जैसे स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए ठहराव केंद्रों की तैयारियों और सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। क्योंकि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी यहां आते हैं। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें