Barhet News: भाजपा नेता सिमोन मालतो ने पार्टी से त्यागपत्र दिया

ग्राम समाचार,बरहेट। भाजपा के नेता सिमोन मालतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा है। सिमोन मालतो पाहाड़िया समुदाय से आते हैं और 2004 तथा 2019 में भाजपा की टिकट पर बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 2009 में भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2014 में झाविमो के टिकट पर भी चुनाव लड़ा था।

मालतो का कहना है कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, तथा दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा, दुमका, और जमा विधानसभा क्षेत्र में पाहाड़िया समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है। पाहाड़िया समुदाय के लोग हमेशा से भाजपा को समर्थन देते आए हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने इस समुदाय के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है। इससे पाहाड़िया समाज में नाराजगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद आगे का निर्णय लेंगे। बरहेट विधानसभा क्षेत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का क्षेत्र है और झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार यहां से जीत दर्ज कर रही है। इस बार भाजपा ने बरहेट से गामालियल हेंम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें