Godda News: दिवंगत अपर समाहर्ता गोड्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई


                    फाईल फोटो विनय कुमार मिश्रा 

ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता, गोड्डा विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा सहित समाहरणालय के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस घटना पर दुःख प्रकट किया गया। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया गया। 2004 बैच के झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विनय कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के थे।


जिन्होंने साहिबगंज जिले से स्थानांतरण के पश्चात गोड्डा जिला जिला में अपना योगदान 16 3.2024 को दिया। जिले में इलेक्शन के दौरान विभिन्न विभागों में वरीय पदाधिकारियों के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन इन्होंने सफलतापूर्वक किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला नज़ारत उपसमाहर्ता, गोड्डा श्रवण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला योजना पदाधिकारी, गोड्डा फैजान सरवर, सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें