Rewari News : बाल्मीकि जनकल्याण संगठन की ओर से बैठक कर सर्वसम्मति से पूनम देवी को महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया



रेवाड़ी में वाल्मीकि जनकल्याण संगठन की ओर से आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूनम देवी को सर्व सम्मति से महिला विंग का जिला प्रधान चुना गया। इस मौके पर जिला प्रधान रोहतास वाल्मीकि ने साफा पहनाकर और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला प्रधान रोहतास वाल्मीकि ने मुक्तिवाडा स्थित अपने कार्यालय पर इसकी घोषणा की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रोहतास वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि जन कल्याण संगठन की ओर से समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाता रहा है। कोरोना काल में भी संगठन की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की गई थी। 



रोहतास वाल्मीकि ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए उन्होंने प्रस्ताव पास कर महिला विंग का गठन किया है और सभी की सहमति से पूनम देवी को महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा से संगठन में काफी संख्या में महिलाए भी जुड़ी हुई है इसलिए महिला विंग बनाई गई है ताकि संगठन का प्रचार प्रसार हो सके तथा समाज में फैली कुरीतियों और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार और शोषण को कम किया जा सके। रोहतास वाल्मीकि ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार करते हुए वार्ड स्तर पर सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव गांव तथा घर-घर जाकर पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा महिला कर्मचारियों के उत्थान साथ उनके शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी।



वहीं वाल्मीकि जनकल्याण संगठन से नवनियुक्त महिला विंग की अध्यक्ष पूनम देवी ने अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाएंगी। 



इस अवसर पर एससी मोर्चा महामंत्री मनोज कुमार, मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र मोरवाल, मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ताराचंद कोहली, बीना देवी, महिला विंग की उपाध्यक्ष पूनम देवी, पुष्पा देवी, सोना देवी, प्यारेलाल, संतलाल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें