Rewari News : भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने वंदना पोपली को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

 

रेवाड़ी भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली को पार्टी हाईकमान ने रेवाड़ी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। वंदना पोपली भाजपा की वरिष्ठ नेत्री है जिनकी पार्टी में साफ छवि व कुशल कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। हम आपको बतां दें वंदना पोपली पंजाबी समाज से है व रेवाड़ी की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनी है। अभी तक सभी जिलाध्यक्ष पुरुष रहे हैं। 



वंदना पोपली एक ऐसी महिला नेत्री है जिस पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। हाल ही में प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की महेंद्रगढ़ रैली में वंदना पोपली ने मंच का कुशल संचालन किया था जिस से प्रधानमंत्री भी खुश नजर आए थे। जल्द ही वंदना पोपली कार्यालय पहुंच अपना कार्यभार संभालेगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें