Godda News: सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गोड्डा का पियूष चयनित




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाली "अंडर 17 सब जुनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता" के लिए झारखंड टीम को घोषणा शनिवार शाम कर दी गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए गोड्डा जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार द्वारा घोषित टीम में गोड्डा के पियूष कुमार साह शामिल हैं। श्री झा ने बताया की पियूष इसके पूर्व भी तीन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। पियूष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, देवघर जिला कुश्ती संघ सचिव संजीव कुमार झा सहित जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, अक्षय मिश्रा, ऋषितोष झा, आकाश कुमार के अलावा वरीय पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, साजन कुमार यादव एवं अमन कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पियूष को बधाई दी है।

अमरेंद्र कुमार सिंह (बिट्टू):-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें