Godda News: सीनियर महिला रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोड्डा की आर्या कुमारी पुणे के लिए रवाना


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  महाराष्ट्र के पुणे में 3 से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली सीनियर महिला रग्बी (सेवन ) चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले से चयनित खिलाड़ी आर्या कुमारी गोड्डा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जिला रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप पांडेय ने बताया की पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित राज्यस्तरीय महिला सीनियर प्रतियोगिता में गोड्डा जिले के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन का यह परिणाम है कि आर्या कुमारी तीसरी खिलाड़ी है जिसका चयन झारखंड स्टेट टीम में हुआ है। ज्ञात हो कि गोड्डा जिले से दो खिलाड़ी पूर्व में ही जूनियर बालिका वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधत्व कर चुकी है।जिला सचिव करण कुमार कश्यप ने आर्या की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की l उन्होंने जानकारी दी की प्रतियोगिता में 28 राज्यो की टीम भाग लेंगी। झारखंड की महिला टीम को मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मौके पर अभिभावक संजय साह, मधुमाला देवी सहित शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार राय, महानंद यादव, सुशील सिंह, के. पी. साहू, अज़ार अहमद,अनंत कुमार यादव तथा साथी खिलाड़ी गुरुदेव, ट्विंकल कुमार उपस्थित रहे।

अमरेंद्र कुमार सिंह (बिट्टू):-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें