Godda News: आज झारखंड में बारिश की नहीं है संभावना गर्मी से लोगों का होगा हाल बेहाल


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  झारखंड की राजधानी समेत अधिकतम जिलों में रविवार के दिन जहां गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सबसे अधिक तापमान वाले जगह की बात की जाए तो पलामू जिले का सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो पूरे राज्य में आज हिट वेब की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाब बना हुआ था उसका असर झारखंड में अब पूरी तरह से बेअसर हो चुका है, जिस वजह से अब राज्य में बारिश के कोई आसार नजर नहीं दिख रहे। उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत बिगड़ सकती है और लोग असहज महसूस कर सकते हैं। आज (सोमवार) के दिन पूरे राज्य में जबरदस्त हीट वेब चलेगी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं कई जिलों में गर्म लहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उमस वाली गर्मी की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आज कुछ जिलों चतरा, दुमका, कोडरमा, गढ़वा, पलामू गिरिडीह और गुमला आदि में मौसम विभाग की ओर से गर्म लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज जबरदस्त हीटवेव चलने की संभावना है। ऐसे में आज लोगों को खास तौर पर दोपहर के 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से सख्त मनाही है क्योंकि इस समय जबरदस्त हीट में चलेगी। झारखंड के जिलों की बात करें तो आज कुछ जिलों के अनुमानित तापमान में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पलामू का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। गढ़वा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। धनबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

अमरेंद्र सिंह बिट्टू:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें