Boarijor News: JBKSS का बोआरीजोर कार्यकारिणी संयोजक मंडली का हुआ गठन


ग्राम समाचार, बोआरीजोर गोड्डा। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) संगठन के विस्तार को लेकर रविवार को ललमटिया बैजल स्थल में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र महतो ने किया। वहीं बैठक का संचालन रविशंकर महतो ने किया। 

आज के बैठक में गोड्डा जिला इकाई के बोआरीजोर प्रखंड का कार्यकारिणी संयोजक मंडली का गठन किया गया। राजेन्द्र महतो ने कहा हमलोग टाइगर जयराम महतो के विचार को जन-जन तक पहुंचने के लिए हम सभी युवा नौजवान को आगे आना होगा। झारखंड में माटी की लड़ाई को लेकर टाइगर जयराम का हाथ को मजबूत करना होगा। बैठक के मुख्य अतिथि संथाल परगना संगठन महामंत्री मो.शफिक अंसारी के उपस्थित में किया, मो. शफिक ने अपने संदेश में कहा कि आप कोई संगठन नहीं है, बल्कि आप का मकसद है देश की राजनीति को बदलना और उसे साफ करना। यह एक जनक्रांति है। इसे आजादी की दूसरी लड़ाई कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टाईगर जयराम महतो भी एक कार्यकर्ता हैं। वही प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत के लोग उपस्थित हुए। बैठक में ध्रुव कुमार, प्रदीप टुडू, वीरेंद्र मुर्मू, अक्षय कुमार साह, रंजीत ठाकुर, सूरज मड़ैया, बहादुर कुमार पंडित, गौतम जायसवाल, प्रीतम कुमार, सूरज कुमार मिर्धा, प्रकाश राय, जयकिशन, मुकर्रम अंसारी इस्लाम अंसारी शमशाद अंसारी इत्यादि लोग मौजूद थे।   

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें