Rewari News : विधायक चिरंजीव राव ने पंडित नेहरू व अपने दादा राव अभय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों को नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। प. जवाहरलाल नेहरू ने भारत देश के आधुनिक निर्माण के साथ-साथ उसे आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प. नेहरू की ऐसी अनेको कार्य योजनाओं जिसके माध्यम से जिस भारत देश में सुई भी विदेशों से आती थी, उसे मजबूती के साथ कल कारखानों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढाने में महत्वपूर्ण कदम उठायें। 



चिरंजीव राव ने कहा कि नेहरू जी सदा देश के हर वर्ग को विकास की कडी से जोडना चाहते है उसके लिए अनेक अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। यही कारण था कि चाचा नेहरू एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की अहम् कडी साबित हुए। अपने सरल और सौम्य व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के चहेते बने रहें। श्री राव ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनको प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। 



चिरंजीव राव ने बताया कि क्षेत्र के पहले विधायक व मेरे दादा जी राव अभय सिंह ने इस क्षेत्र के लिए बहूत से कार्य किए। रेवाडी के लिए मसानी से पानी लाने का काम, नारनौल रोड का निमार्ण इत्यादि उनमें से महत्वपूर्ण कार्य हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए इनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें