Ranchi News: झारखंड में गर्मी का कहर पारा 47 डिग्री के पार



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:- राजधानी रांची समेत राज्य भर में लोग गर्मी से बेहाल है। राज्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का अपने घर से निकलना मुहाल हो गया है। इस बार हीट अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। झारखंड के कई गांवों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर लोगों से सावधानी की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी वेब मिलेगी। इन तापमानों में अभी दो-तीन डिग्री की और अधिकता हो सकती है। मंगलवार को रांची का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं सबसे गर्म जिला पलामू है। पलामू जिले का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है, आज भी राज्य में उमस भरी गर्मी रहेगी। कई ज़िलों में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अपडेट जारी किया गया है। दोपहर 11 बजे से लेकर 3 बजे तक लोगों को घर से निकलने से मना किया गया है। आज अधिकतम तापमान रांची 40 डिग्री, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज 42 डिग्री, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें