Dhanbad News: धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन किया दाखिल


 ग्राम समाचार, धनबाद (झारखंड)।  धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने आज बुद्धवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 

नामांकन के दौरान अनुपमा सिंह के साथ अनूप सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद रहे। नामांकन के बाद रोड शो का आयोजन किया गया। 

अनुपमा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मेमको से गोल्फ ग्राउंड तक रोड शो किया। रोड शो के बाद एक जनसभा को भी   सम्बोधित किया। 

अनुमपा सिंह की जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन  के अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी जनसभा में मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुपमा सिंह के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे थे। धनबाद लोकसभा चुनाव में अनुपमा सिंह के सामने भाजपा के ढुल्लू महतो की चुनौती है।

- ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट, धनबाद।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें