Rewari News : ग्राम परिक्रमा यात्रा जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल तेजू पहुंची



रेवाड़ी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल तेजू पहुंची। जहां यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शिव मंदिर मै माथा टेकर साथ ग्राम चौपाल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ग्राम परिक्रमा यात्रा के संयोजक रतन सिंह चौहान व किसान मोर्चा के महामंत्री केशव मुदगिल सहित तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल रहे। किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कोसलिया ने बताया कि इस दौरान किसानों व मजदूर और करके सुपुर्द छाया सभी सभी वर्गों के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सहायता राशि के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अशोक यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा, सुशासन में हरियाणा में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे हरियाणा को लेकर देश और दुनिया में धारणा बदली है। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाएं गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओ के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया है। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किए गए है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति का वंदन करके सिलेंडर पर 100 रुपए की राशि कर तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजना शुरु को। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का हरसंभव सहयोग करने की बात कही। भाजपा किसान मोर्चा बावल विधानसभा की ग्राम परिक्रमा यात्रा क्षेत्र के गांव नांगल तेजू पहुंची पहले बार में आमजन को जानकारी दी।



इस मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री महेश महेश यादव धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष रामनिवास, दीपक कुमार, जसवीर डीएम यादव, सुरेंद्र वशिष्ठ, जितेंद्र वर्मा, उमेश शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता पैक्स चेयरमैन, भीम सिंह चौहान, गोपीचंद गुप्ता, ताराचंद मास्टर भरत सिंह, मीर सिंह, डाल चंद यादव आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित है 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें