Rewari News : संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रामलीला मैदान में आयोजित किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर बैठक हुई


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर आज किसान भवन रेवाड़ी में किसानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अभयसिह फिदेङी ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन, आल इण्डिया खेत मजदूर संगठन एवं जय किसान आन्दोलन के कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक किसान मौजूद थे। बैठक मे उपस्थित किसान नेताओं ने रामलीला मैदान दिल्ली मे होने वाली किसान रैली मे बढ चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत ने बताया कि सरकार की वादा खिलाफी के कारण देश का किसान आन्दोलन करने को मजबूर है सरकार की गलत नीतियो के कारण किसान की आर्थिक हालात दिन-प्रतिदिन बिगड रही है तथा वह बदहाल जीवन जीने को मजबूर है। सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे करने की बजाय सरकार तानाशाही रवैय्या अपनाकर किसानो के साथ अन्याय करके किसान की आवाज को दबाना चाहती है।संयुक्त किसान मोर्चा ने आगामी 14 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली मे महापंचायत करने का फैसला किया है।इस महापंचायत मे न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं किसानो से सम्बंधित सरकार द्वारा किए अनेक वादे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। रेवाड़ी जिले से भी इस महापंचायत मे भारी संख्या मे लोग पहुंचेगे।यदि सरकार ने अड़ियल रवैया अपनाने का प्रयास किया तो देश का किसान लोकसभा चुनाव मे वोट की चोट करके सत्ताधारी दल को सबक सिखाएगा। किसानो की अनदेखी का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पडेगा। इस महापंचायत मे पूरे देश का किसान भारी संख्या मे दिल्ली पहुचेगा। बैठक मे मुख्य रूप से यादव कल्याण महासभा के अध्यक्ष रामवीर यादव भाकियू के जिलाध्यक्ष भजनलाल खटाना, अशोक यादव, रामकुमार, कामरेड विजय सिंह, जगमाल सिंह, पृथ्वी सिंह, भागीरथ यादव, आनंद यादव, महेंद्र सिंह, समय सिंह, लक्ष्मीबाई, लेखराम मेहरा आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें