Rewari News : रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन के लिए सरकार का आभार जताया



हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं परिसगोपाल ट्रस्ट की अध्यक्ष पारीसा शर्मा ने चंडीगढ़ तक वंदे भारत ट्रेन 20977 शुरू होने पर भाजपा सरकार, रेल मंत्री एवं मुख्य रूप से सांसद राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन के रेवाड़ी से शुरू होने से लंबा सफर बेहद कम समय में तय हो पाएगा। उन्होंने पहले ही दिन वंदे भारत ट्रेन में रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक की यात्रा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 4 घंटे में ट्रेन रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक का सफर तय कर लेगी। इससे आमजन को बेहद लाभ मिलेगा क्योंकि ट्रेन में वर्ल्ड क्लास की सुविधा प्रदान की गई हैं। 



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं और निश्चित रूप से भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। साथ में गोपाल तिवारी, उर्मिल तिवारी, संजीव कौशिक, हेमा कौशिक, अजीत शर्मा, हिया, दिव्यांशी व अन्य यात्रीगण ने रेवाड़ी से चण्डीगढ़ तक की यात्रा का आनंद लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें