Godda News: उपनयन संस्कार समारोह में पहुंचे डॉ राजवर्धन एवं दिलीप झा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट: - स्थानीय विद्यापति भवन में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह के समापन के अवसर पर बुधवार शाम बरूआओं को अपना आशीर्वाद देने तथा आयोजन समिति से जुड़े लोगों का उत्साह वर्धन करने विधान परिषद सदस्य सह प्रसिद्ध नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. राज वर्धन आजाद, सेवानिवृत उपायुक्त दिलीप कुमार झा एवं सेवा निवृत जिला न्यायाधीश शिवपाल सिंह समारोह स्थल विद्यापति भवन पहुंचे। डॉ. आजाद सहित विशिष्ट अतिथि द्वय ने विगत 21 वर्षों से लगातार आयोजित इस समारोह की भूरी - भूरी प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. आजाद द्वारा लिखी पुस्तक "नीम का शहद" एवं उनके पिता स्वनाम धन्य संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. भागवत झा आजाद द्वारा लिखित परंतु अप्रकाशित महाकाव्य "मृत्युंजयी" का लोकार्पण किया गया। समारोह में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष परमानंद चौधरी, सचिव पवन कुमार झा, राजेश झा, सर्वजीत झा, शिव कुमार भगत, अनिमेष झा, अभय पलिवार, सुरजीत झा, माधव चंद्र चौधरी, दीना नाथ झा, नंद किशोर झा, सुनील कुमार झा, नंदन ठाकुर, हरिशंकर मिश्र, विनय कुमार ठाकुर, नर्मदेश्वर झा, निखिल झा, अजय ठाकुर, डॉ. प्रो. नूतन झा, ओम प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मिथिलेश कुमार झा, आर. जी. झा, शोभा कांत ठाकुर, अखिल कुमार झा, कौशल झा, धर्मेंद्र झा, गौतम झा, मृत्युंजय झा, शैलेंद्र कुमार झा, राकेश रंजन, प्रभु झा सहित बड़ी संख्या में बरूआ के परिजन उपस्थित थे।

अमरेंद्र कुमार, संवाददाता गोड्डा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें