ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के चांदन बाजार अवस्थित मिस्त्री टोला में सोमवार की देर शाम को एक ऑटो रिक्शा चालक ने घर मे ही पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री टोला के नंदलाल शर्मा के पुत्र कुंदन शर्मा ऑटो चलाने का काम करता था। जो गौरीपुर पंचायत के भवन देव गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध रहने की बात बताई गई। बताया गया कि महिला के साथ अवैध संबंध रहने के कारण कमाई के पैसे उसी महिला के बीच खर्च कर दिया करता था। जिसके कारण मृतक के घर वाले ने लगातार विरोध क्या करता था। बावजूद मृतक का रवैया यस का तस बना रहा। जिसके कारण मृतक आर्थिक तंगी
फाइल फोटो |
का शिकार हो गया। इसी तंगी का शिकार होकर अपने आप आपा खोकर युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया गया कि फांसी लगाने से पहले मृतक अपने मोबाइल अपलोड सारे मैसेज को मिटा दिया यहां तक की सिम भी तोड़ दिया। मृतक फांसी पर लटकाने की बात आग की तरह फैल गई और कुछ ही घंटे में स्वजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर शोक में डूब गया। जिसकी सूचना पर चांदन थाना अध्यक्ष बिसुनदेव कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि पुलिस बल मौके वारदात पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई। जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की हस्तक्षेप पर चांदन पुलिस को घटनास्थल से खाली हाथ लौटना पड़ा. वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष विष्णु देव को मारने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह का आवेदन नहीं दी गई है। बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में छानबीन किया रहा है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें