Bounsi News: करणी सेना के प्रदेश सचिव सह समाजसेवी को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार 84 कोटि यौनियो के बाद मनुष्य जीवन बड़ी कठिनाई से मिलता हैं। जो भी विश्वास हो मगर इस बात में कोई संदेह नहीं हैं कि समस्त जीवों में मानव श्रेष्ठ हैं। उसकी श्रेष्ठता का कारण मस्तिष्क हैं जो अन्य जीवधारियों के पास उतना विकसित नहीं होता हैं जिससे वे विचार कर सके अथवा कोई निर्णय कर पाए। सभी जीव धारी भोजन के लिए परस्पर एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते हैं, उन्हें किसी दूसरे की कष्ट पीड़ा का ज्ञान भी नहीं होता हैं। मगर मानव एक सामाजिक प्राणी हैं, जो सभी के साथ मिलजुलकर समाज में रहता हैं और समाज की गतिविधियों कानून कायदों में बंधकर अपनी सोशियल ड्यूटी का निर्वहन भी करता हैं। समाज हमारे लिए सुरक्षा तथा सुविधा के कवच के रूप में होता है। समाज के लोग एक साथ मिलकर सभी एक दूसरे के काम आते है। जिस कारण सभी अपना जीवन सरलता तथा सहजता से यापन कर पाते है। अपनी समाज की कुरीतियों को कम करने तथा लाभदायक कार्य के लिए सभी को प्रेरित करना सबसे बड़ा 


समाज सेवा है, जो सभी के लिए कल्याणकारी साबित होता है तथा हमारे लिए भी। अपना पेट तो जानवर भी भरते हैं। मगर मानव में ख़ास बात यह हैं कि वह समूचे समाज के हित की सोचता हैं तथा हर जरूरत मंद की मदद करने के लिए भी आगे आते हैं। निस्वार्थ भाव से किसी दूसरे की की गई मदद को ही समाज सेवा कहा जाता हैं। समाजसेवी एक ऐसा व्यक्ति जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है। समाज सेवा एक ऐसा कार्य जो सामाजिक भलाई के लिए करता है। समाज कर्मी सामाजिक कार्य करने वाला व्यक्ति होता है। जहाँ सामाजिक-कार्य समाजसेवा से अलग है। सामाजिक-कार्य एक पेशेवर काम है। इसी कड़ी में शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव सह समाजसेवी धीरज सिंह को एक दैनिक अखबार के स्टेट हेड अमित कुमार झा के द्वारा 2024 की डयरी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान धीरज सिंह ने समाजसेवा  से जुडी बहुत सारी बातों की जानकारी दी। मौके पर दैनिक अखबार के स्टेट हेड अमित कुमार झा, ग्राम समाचार के ब्यूरो चीफ कुमार चंदन, वाशुदेव कुमार, प्रत्युष परमार्थ, प्रभात कुमार सिंह उर्फ़ भजु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें