Rewari News : भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने बैठक कर संगठन विस्तार किया

रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिला भाजपा कार्यालय में बैठक कर संगठन का विस्तार किया गया। बीजेपी एससी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले के अंतर्गत सभी छह मंडलों पर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रधान रोहतास वाल्मीकि ने जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान से रायशुमारी कर तीन महामंत्री, पांच मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और दस मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम कर सभी नव नियुक्त पदाधिकारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र मोरवाल, मनदीप सिंह, निहाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्प कुमार और दारा सिंह को SC मोर्चा जिला महामंत्री और मुकुल कांत पीपल को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सागर कुमार को रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष, राजकुमार कालड़ावास को बावल मंडल, नरेश कुमार को धारूहेड़ा मंडल, मीर सिंह सरपंच को बोलनी मंडल, मातादीन शैदपुर को जाटूसाना मंडल, भोम सिंह को बेरली मंडल और रामपाल सरपंच को नाहड़ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी की गठन के बाद मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान और जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के बाद एससी मोर्चा की टीम तैयार हो गई है। इसके बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन विस्तार किया जाएगा। भाजपा एससी मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पार्टी की रीति और नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि नई टीम जी जान से मेहनत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करेंगे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें