Rewari News : नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर धारूहेड़ा में लड्डू बांटकर जश्न मनाया



कुरुक्षेत्र के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर धारूहेड़ा मंडल में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। भगत सिंह चौक पर भगत सिंह जी को माला अर्पित कर लड्डू बांटे गए। मंडल अध्यक्ष रामनिवास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 



वहीं दूसरी ओर सैनी स्कूल धारूहेड़ा के संचालक मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी की ओर से सर्कुलर रोड पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी गई। सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर सैनी सभा धारूहेड़ा के महासचिव मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की ओर मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।



जिसमें उपस्थित रहे दामोदर देवराज अध्यक्ष एक नई उम्मीद ट्रस्ट व मंडल महामंत्री भाजपा धारूहेड़ा अशोक कौशल्या जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा व दिनेश सावन, रोशन, सुरेश, मनोज, राजकुमार, खेमचंद, धर्मवीर आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें