Banka News: आगामी 09 अप्रैल 2024 से 19 अप्रैल 2024 तक श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का किया जा रहा आयोजन

 ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड सिंहनान पंचायत के चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण अमदाहा रामपुर में आगामी 09 अप्रैल 2024 से 19 अप्रैल 2024 तक श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर है। जिसको लेकर यज्ञशाला के इर्द- गिर्द कमिटी के सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा साफ- सफाई अभियान चला कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। प्रतिमा का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आयोजन कमिटी के द्वारा बताया गया कि 08 अप्रैल 2024 को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। आयोजन में यज्ञ आचार्य डॉ० माधव मिश्रा को बनाया गया है जबकि कथावाचक स्वामी नारायण दर्शन महाराज वृंदावन से आएंगे और श्रद्धालुओं को अपनी कथा से मंत्रमुग्ध करेंगे। बताते चलें कि वैदिक यज्ञ एक व्यक्ति को सर्वशक्तिमान देवताओं से जोड़ता है। यह मानवता के लिए उनकी भलाई के लिए सभी देवताओं को प्रसन्न करने और उनका सम्मान करने का एक साधन है। मंत्रों से निकलने वाली ध्वनि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत सुकून देने वाली होती है। हिंदू धर्म में, पवित्र अग्नि के सामने किया जाने वाला कोई भी अनुष्ठान या प्रथा यज्ञ है। यज्ञ 


संस्कृत शब्द “याग” से लिया गया है, जिसका अर्थ पूजा, प्रार्थना, भेंट और सम्मान है। यज्ञ की प्रक्रिया हवन या होम के समान दिखती है, लेकिन ये दो अलग-अलग हिंदू अनुष्ठान हैं। यज्ञ हिंदू धार्मिक लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्रिया है। यह उन्हें देवताओं का सम्मान करने, उन्हें हर चीज के लिए धन्यवाद देने और जीवन भर किए गए किसी भी पाप के लिए माफी मांगने का अवसर प्रदान करता है। वैदिक यज्ञ व्यक्तियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने और अवांछित प्रभावों से बचने के लिए किए जाते हैं। हम वैदिक शब्द का उपयोग करते हैं क्योंकि यज्ञ वैदिक परंपरा के प्राचीन संतों के ज्ञान पर आधारित हैं। वैदिक यज्ञ विशेष रूप से प्रशिक्षित वैदिक पंडितों द्वारा किए जाते हैं, जो वैदिक समारोहों, प्रदर्शनों के विशेषज्ञ होते हैं, और जो वैदिक परंपरा के नियमों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इसी कामना को लेकर कमिटी के सदस्य व ग्रामीण भोला प्रसाद सिंह, गिरीश प्रसाद सिंह, गोरेलाल सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, जनार्दन सिंह, छोटेलाल सिंह, गौतम सिंह, गुलाब सिंह, सुख नारायण सिंह, वकील सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, सुबोध सिंह, राहुल रजक, जर्मनी रजक, शिबू रजक, अरुण रजक, पंजाबी रजक, योगी रजक, केदार रजक, प्रदीप रजक, कारु रजक, सुरेश यादव, बब्लू यादव, नरेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुनीलाल यादव, मुन्ना यादव के द्वारा महारुद्र यज्ञ का आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें