Rewari News : सर्व कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम DRO को ज्ञापन सौंपा



हरियाणा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्मान पर कर्मचारियो से सम्बंधित मांगो का अतिशीघ्र समाधान करने के बारे में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रेवाड़ी ने DRO राकेश छोकर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इससे पहले कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारी नेताओ के द्वारा कर्मचारियों कि मांगो का जल्दी से समाधान करने के बारे में कहा जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान धनराज ने कि और संचालन सतपाल थानेदार कार्यवाहक जिला सचित रेवाड़ी ने किया। इसमें निम्नलिखित नेताओ ने अपने विचार रखे और कर्मचारियों को सम्बोधित किया। पवन कुमार यादव सिंचाई जिला प्रधान, होशियार सिंह सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान खोल, विजय सिंह सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान जाटूसाना, मुकेश कुमार चतुर्थ श्रेणी यूनियन 492, हवासिंह चतुर्थ श्रेणी यूनियन 492 महिपाल सिंचाई विभाग जिला कमेटी मेम्बर आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें