Pathargama News: हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए ग्राम प्रधानों ने निकाली ऐतिहासिक रैली


 


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा प्रखंड अंतर्गत आदिवासी मूलवासी समाज के 36 ग्राम प्रधान के द्वारा ऐतिहासिक रैली निकाली गई। इस दौरान बताया गया कि भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन के साथ हुवे अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा सह पूजा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान के द्वारा भेजे गए आमंत्रण पर गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के लगभग सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम को लेकर ग्राम प्रधान के आह्वान पर हजारों आदिवासी- मूलवासी महिला-पुरुष, बच्चे- बूढ़े सभी सर्वप्रथम गांधी ग्राम के बारबांध अंतर्गत हरकट्ठा मेला मैदान में जमा हुए। सबों ने सिद्धू- कान्हु प्रतिमा स्थल में पूजा पाठ किया फिर न्याय यात्रा रैली निकाला। यह रैली मुख्य मार्ग गोड्डा पथरगामा से होते हुए बारकोप मोड़ पहुंचकर जगरनाथपुर ग्राम के मांझीथान पहुंची जहां आदिवासी रीती रिवाज के तहत पूजा पाठ किया गया। वहां से हजारों की संख्या में लोग मां योगिनी स्थान के लिए रवाना हुए। योगिनी मंदिर पहुंचकर सभी ग्राम प्रधान, जिला झामुमो अध्यक्ष बासुदेव सोरेन आदि ने पूजा अर्चना कर मां योगिनी से हेमंत सोरेन के सलामती के लिए प्रार्थना किया। वहीं खासकर रैली में मौजूद हजारों महिलाओं ने मां योगिनी की पूजा कर भाजपा, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी, सीबीआई को सद्बुद्धि प्रदान करते हुए हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने की प्रार्थना की। वहां पूजा अर्चना के बाद सभी जिस रास्ते से गए थे वापस सभी बाराबांध के हरकट्ठा मैदान में पहुंचे और न्याय यात्रा समाप्त को किया। आयोजित इस न्याय यात्रा में महिला- पुरुषों, बच्चे- बूढ़े सभी करीब दस किलोमीटर तक पैदल चले।

न्याय यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन के साथ राजेश मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कयूम अंसारी, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष राजू हांसदा, जिला उपाध्यक्ष सुबल मंडल,सरवन मंडल, घनश्याम यादव, वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल, जिला सचिव मो० अजीमुद्दीन, गोड्डा नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, कोषाध्यक्ष सुमन मंडल, संगठन सचिव फिरदौस आलम, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव प्रोफेसर मेरी सोरेन, पोड़ैयाहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष स्वीकृता हांसदा, अवकाश प्राप्त शिक्षक मुनिलाल हांसदा, आंदोलनकारी नकुल हेंब्रम, सुबोध हेंब्रम, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोबाती मुर्मू, रिंकू हेंब्रम, मरंगमय किस्कू, तालामय मुर्मू एवं 36 गांव के ग्राम प्रधान के साथ साथ हजारों महिलाएं मौजूद थी। वहीं सभी महिलाएं एवं सभी ग्राम प्रधान नारा लगाते हुए कह रहे थे कि हेमंत सोरेन मत घबराना- तेरे पीछे नया जमाना।

 अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें