Bounsi News: सेवानिवृत्ति विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। शिक्षा विभाग प्रखंड इकाई बौंसी के द्वारा रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो० ईशा एवं केआरपी साक्षरता बौंसी पवन कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह एवं नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आमोद कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सर्वप्रथम कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान से शुरुआत की गई। स्वागत गान एवं विदाई गान सुहागिन मुर्मू, रूपा कुमारी, मिनरुति मुर्मू, शीला टुडू, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, रेणु कुमारी, सबरी कुमारी, रेखा कुमारी के द्वारा प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईशा केआरपी साक्षरता बौंसी पवन कुमार सिंह एवं नए प्रखंड 




शिक्षा पदाधिकारी अमोद कुमार को शिक्षा विभाग प्रखंड इकाई बौंसी सहित शिक्षा सेवक ताल्मी मरकज के द्वारा बुके अंग वस्त्र एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजौन कुमार पंकज, बीआरपी बौंसी पप्पू मिश्रा, दिलीप कुमार साह, जयशंकर भगत, चंद्रशेखर आजाद, अशोक कुमार यादव, ममता कुमारी, लेखा सहायक बीआरसी बौंसी सुनीता कुमारी, अमित कुमार सिन्हा, शिक्षा सेवक ताल्मी मरकज बबलू रजक, पप्पू कुमार रजक, विकास कुमार विक्की, मुन्ना रजक, नौशाद अंसारी, बजरंगी, ललन ठाकुर, मोहम्मद अब्दुल, फिरोज अंसारी, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन ललित टुडू सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें