Rewari News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आई एम ए) रेवाड़ी की ओर से सेक्टर 18 देवलावास स्थित नैक्स्टज़न खेल मैदान में क्रिकेट एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।



आई एम ए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक यादव ने समाज में सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल कूद में भाग लेने व स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।

सचिव डॉक्टर नीरज यादव ने जीवन में खेलकूद व व्यायाम का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग़ का वास होता है।



आई एम ए स्पोर्ट्स कमिटी के मेंबर्स डॉ शिवरतन यादव, डॉ प्रदीप ENT, डॉ नवीन यादव व डॉ अनिमेष यादव ने सभी खेलों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



स्पोर्ट्स विंग के चेयरपर्सन डॉ शिवरतन यादव ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की खेल कूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा जाएगा।



क्रिकेट प्रतियोगिता में चिकित्सकों की पाँच टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न टीमों की कप्तान डॉक्टर उर्मिला यादव, डॉक्टर सोनिया यादव, डॉक्टर प्रभा अग्रवाल, डॉक्टर पूनम यादव व डॉक्टर कंचन यादव रहीं और उन्होंने अपनी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और मैदान में दमख़म दिखाया।



खेल प्रतियोगिताओं में तक़रीबन 100 चिकित्सकों, स्वजनों व बच्चों में भाग लिया।



क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा 25 मीटर दौड़,  50 मीटर दौड़, उल्टी दौड़, एक टाँग दौड़ व नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गयीं। 



खेल कूद प्रतियोगिताओं में 60 वर्ष से अधिक डॉक्टर चिकित्सक भी सम्मिलित हुए जिनमे डॉक्टर आई एस यादव, डॉक्टर एन एस यादव कलावती, डॉक्टर बीबी क्वात्रा,  डॉक्टर महेश नारंग, डॉक्टर आदेश सक्सेना, डॉक्टर विजय भार्गव, डॉक्टर मित्रा सक्सेना, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर अजय अग्रवाल, डॉक्टर प्रदीप यादव, डॉक्टर उर्मिला यादव, डॉक्टर प्रभा अग्रवाल, डॉक्टर पूनम यादव, डॉक्टर अशोक सैनी, डॉक्टर विशाल राव, डॉक्टर रजनीश कुमार व अन्य डॉक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें