Rewari News : डॉ दीपक यादव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का कार्यभार संभाला

डॉक्टर दीपक यादव की अध्यक्षता में पहली एग्जीक्यूटिव मीटिंग श्रीकृष्ण भवन यादव कल्याण सभा गढ़ी बोलनी रोड पर आयोजित की गई। इस मीटिंग में नई कार्यकारिणी को इंट्रोड्यूस किया गया जिसमें महासचिव डॉक्टर नीरज यादव, कोषाध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ यादव और ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी डॉक्टर सुमित्रा यादव को चयन किया गया। उपाध्यक्ष के लिए डॉक्टर अभिनव यादव (ENT), डॉक्टर मनीष तनेजा एवं डॉक्टर रिज़ूल सैनी का चयन किया गया।



इस मीटिंग में IMA की साल 2024 की कार्यसूची के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में सांस्कृतिक प्रोग्रामों , खेल कूद के प्रतियोगिता को कार्य सूची में रखने के बारे में महत्व दिया गया। आय में रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक यादव और महासचिव डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि इस वर्ष दो नई विंग शुरू करने की पहल की है।



पहली विंग “हुनर विंग” होगी जो नए टैलेंट को आगे लेकर आएगी और दूसरी विंग “प्रयास विंग” होगी जिसमें आईएमए की आम जनता के बीच में जाके सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेगी। अध्यक्ष डॉक्टर दीपक यादव ने कहा कि इस वर्ष IMA की सामाजिक कार्यों में ज़्यादा से ज़्यादा भागीदारी करने की पहल करेगी एवं IMA सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर और समन्वय बनाकर चलने की कोशिश करेगी। निजी अस्पतालों का जो सरकारी नीतियों को लागू करने में समस्या झेलनी पड़ती है करनी पड़ती हैं उसके लिए भी सरकार के साथ मिलकर सुधार के लिए कार्य करेंगे।

इस मीटिंग में सीनियर डॉक्टर्स डॉक्टर ईश्वर यादव, कलावती हॉस्पिटल से डॉक्टर नरेंद्र यादव, डॉक्टर नीलम यादव, डॉक्टर मित्रा सक्सेना, डॉक्टर सरोज मान, डॉक्टर सोनिया यादव, डॉक्टर कविता यादव, डॉक्टर अर्चना यादव, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर एसपी यादव, डॉक्टर शिवरतन, डॉक्टर करतार सिंह, डॉक्टर गजेंद्र यादव, डॉक्टर पीसी सिंगला, डॉक्टर बी एल गोयल, डॉक्टर पवन गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर कंचन यादव, पूर्व महासचिव डॉक्टर आत्मप्रकाश, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर राजीव गुलाटी, डॉक्टर सुनील यादव, डॉक्टर रमेश यादव, डॉक्टर राजेश विग, डॉक्टर राजेश गोयल, डॉ प्रशांत यादव, डॉक्टर सुप्रतीक्ष यादव, डॉक्टर नरेंद्र यादव आस्था लैब, डॉक्टर आदेश सक्सेना, डॉक्टर विजय भार्गव सहित कई डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें