Godda News : गांधी महामानव थे - खगेन


आज मंगलवार को महागामा प्रखंड परिसर स्थित सद्भावना स्थल में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर खगेन महतो ने कहा कि  कहा की गांधी महामानव थे। उनके आदर्शों को अपनाकर ही विश्वकल्याण संभव है।

वहीं प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण है की अहिंसा के पुजारी की हत्या हिंसा से हुई।

शिक्षक रीतेश रंजन ने कहा की जब तक यह धरती है तब तक गांधी प्रासंगिक बने रहेंगे।


मुरारी प्रसाद शर्मा ने कहा कि मैं ही नही मेरे जैसे लाखों-करोड़ों लोग गांधी को अपना आदर्श मानते है। ये गांधी जी की विशेषता है।

इस श्रद्धांजली सभा में निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, अंजनी कुमार चौधरी, अब्दुल मन्नान हाशमी और पवन कुमार उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें