DHANBAD NEWS: सेल फुटबॉल अकादमी झारखंड में एडमिशन के लिए 30-31 जनवरी को होगा सिलेक्शन ट्रायल

ग्राम समाचार, धनबाद। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो द्वारा सेल फुटबॉल अकादमी झारखंड में एडमिशन के लिए सुचना जारी की गई है। फुटबॉल कोच अनिल सवैया ने इस संबंध में बताया कि बोकारो स्टील प्लांट द्वारा फुटबॉल चयन ट्रायल हेतु उन्हें पत्र दिया गया है। 


इसके मुताबिक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित सेल फुटबॉल अकादमी झारखंड के लिए 30-31 जनवरी को सुबह सात बजे से ट्रायल का आयोजन होगा। इस प्रारंभिक चयन ट्रायल खेल का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर महागामा गोड्डा(झारखंड)में किया जाएगा। इस तरह की सूचना जारी करने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्सव का माहौल है। इस खेल प्रतियोगिता में केवल झारखंड राज्य के खिलाड़ियों का ही चयन किया जाएगा। प्रारंभिक चयन ट्रायल जिले में होने से जिले के ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल के खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। प्रारंभिक चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के लिए योग्यता हेतु अनिवार्य निम्न मापदंड है।

सेल फुटबॉल अकादमी चयन ट्रायल में संथाल परगना के विभिन्न जिलों साहिबगंज,दुमका, गोड्डा, देवघर एवं जामताड़ा के प्रतिभा भी भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले बालक खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड के छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। विशेष जानकारी के लिए स्थानीय संपर्क अनिल सवैया मो. 7033522535, इनोसेंट टुडू- मो. 9973685214

                                      

                      ग्राम समाचार,ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें