Chandan News: सड़क दुर्घटना में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुआ घायल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओ पी क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल भैरोगंज के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। गनीमत रहा प्रधानाध्यापक ने हेल्मेट पहन कर ड्राइव कर रहा था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव रोज की तरह शुक्रवार को अपने घर डढ़वा गांव से बाइक चलाकर विद्यालय आ रहा था। इसी 


क्रम में भैरोगंज चूड़ा मिल के समीप मुख्य मार्ग पर एक बकरी को बचाने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। और बाइक सहित सड़क पर गिर गया। सर में हेल्मेट पहना होने के कारण हाथ में मामूली चोट लग गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे देख स्थानीय लोगो के मदद से शिक्षक को प्राइवेट क्लीनिक उपचार कराया। घटना की जानकारी पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने घायल प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव को अपने साथ सकुशल स्कूल ले गए।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें