Chandan News: अवैध लकड़ी कटाई करते दो व्यक्ति गिरफ्तार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के चांदन व कटोरिया वन क्षेत्रों में अवैध लकड़ी कटाई का मामला लगातार सामने आ रही है। एक तरफ सरकार पर्यावरण सुरक्षित रखने के विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाने में लाखों-लाख रुपए खर्च कर रहे हैं, वही दूसरी असमाजिक तत्व के लोग जंगल से कीमती कीमती पेड़ काटकर अवैध रूप से कारोबार करने लगे हैं। ऐसे अवैध लकड़ी कटाई करने वाले नासूर लोगों को धूल चटाने में कटोरिया वन पाल अधिकारी सियाराम सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कटोरिया वन 

प्रक्षेत्र (चांदन) भोरसार उप परिसर से सटे पिपराडीह सुरक्षित वन में अवैध लकड़ी कटाई मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने सफलता हासिल किया  है।इस कार्रवाही में वन पदाधिकारी पाण्डव कुमार,वन रक्षी प्रियदर्शी, रवि रंजन कुमार प्रिंस कुमार ओम प्रकाश प्रसाद राकेश कुमार ऋषि देव,बविता कुमारी,सोनी कुमारी आदि सामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर यादव व नेपाली यादव के रूप में की गई। इस संबंध में वन पाल एस आई पाण्डव कुमार ने बताया की गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत लेकर जेल भेज दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें