Chandan News: खलिहान में लगी में आग हजारों रुपया का धान हुआ स्वाहा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के पुर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत पिंडरा गांव में एक किसान के खलिहान में असमाजिक तत्व द्वारा आग लगा देने से खलिहान में रखे धान के बोझा सहित पुआल जल कर राख हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित किसान कामदेव यादव पिता नन्दलाल यादव ने बताया की मंगलवार दोपहर को किसी असमाजिक तत्व द्वारा खलिहान में आग लगा दिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। लेकिन 

बहुत देर हो गई। इतने में खलिहान में रखा धान सहित  पुआल जल कर बर्बाद हो गया। आग लगने से लगभग पैंतीस हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हो गया है। महाजन से कर्ज लेकर धान उत्पादन किया था। अब महाजन का कर्जा केसे चुकाएगें।खेती से ही परिवार का भरन पोषण चलता है। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी चान्दन सीओ प्रशांत शांडिल को दे दी गई है। सीओ ने बताया की कर्मचारी रिपोर्ट करा कर पिडीत को आपदा प्रबंधन द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें