Bounsi News: नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा लगातार कंबल का किया जा रहा वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी में भीषण ठंड को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती के द्वारा लगातार नगर पंचायत क्षेत्र में कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, 8,9,10 एवं 12 में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कमल भारती ने बताया कि वर्तमान में ठंड काफी बढ़ गई है। जिसको देखते हुए उन्होंने निःशुल्क कंबल वितरण कराया है। साथ ही कहा कि जहां भी जरूरत होगी वहां कंबल का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, कुल 1800 कंबल का वितरण किया जाएगा। जो की निशुल्क होगा। बताया गया कि वार्ड में 80 पीस प्रति 





वार्ड कंबल का वितरण किया गया। मालूम हो कि इसके पूर्व भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5,7 एवं 11 में भी जरूरतमंदों के बीच कमल का वितरण किया गया था। नगर पंचायत बौंसी के वार्ड संख्या 2 - इशरत खातून, वार्ड संख्या 8 - गुलशन सिंह, वार्ड संख्या 9 - सुनैना देवी, वार्ड संख्या 10 - बंटी देवी, वार्ड संख्या 12 - अरुणा देवी सभी के वार्डो में वार्ड पार्षद की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया एवं नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी को भी कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूनम देवी, रेखा देवी ,गुलाब अंसारी , दीपक रजक, अमीर पाठक,  प्रतिनिधि शहादत हुसैन , राहुल कुमार, सूरज कुमार  ,मनोज साह,अमरेश कुमार,विष्णु कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें