Bounsi News: भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक की गयी आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भारतीय जनता पार्टी बौंसी नगर में नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष मनमीत साह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा की उपस्थिति में स्थानीय मंदार इन होटल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में कार्यसमिति का सत्यापन, मंडल समिति का सत्यापन एंव बूथ कमिटी का सत्यापन कर आगामी कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मुख्य रुप से नए वोटरों से मिलकर सम्मानित करना, प्रबुद्ध व्यक्ति को सम्मानित करना, लाभार्थी सम्मेलन कराना, गांव में विकसित भारत रथ के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का आवेदन कराकर लाभ पहुंचाना, 22/01/2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हर घर दिप जलाकर 



दीपोत्सव मनाने को लेकर घर घर अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण देना आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधानसभा विस्तारक अरुण हांसदा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरणलाल टुडू, अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,जिला प्रवक्ता नवनीत आनन्द, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन झा, दिनेश यादव, झुनकी झा, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलेश सौरभ, यूवा मोर्चा अध्यक्ष पवन बिहारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप दास, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिरधारी मंडल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अनिल सोरेन, महिला मोर्चा महामंत्री रेशमी झा,निरु शर्मा,कुशुमबाला सिन्हा, मुन्ना साह,छोटु ठाकुर,बुलो प्रसाद यादव, पंकज मांझी, श्रीकांत यादव, राजकुमार मंडल,राणा प्रताप सिंह, रमेश साह, पिंटु पाठक, रंजीत मांझी, पंकज झा,राजा कुमार साह, किशोर साह, घनश्याम पासवान, राजेश भगत,गोरे राम,विकास कुमार, आदित्य कुमार, मिथलेश कुमार एंव सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें