Bounsi News: नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कंबल का किया जा रहा वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बिहार के साथ-साथ बांका जिले के बंसी प्रखंड में भी इन दोनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके मद्देनज़र जिला प्रशासन के तरफ से भी जरूरतमंदों एवं गरीबों को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में भीषण ठंड को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती के द्वारा लगातार नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को कंबल का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13,14,19, एवं 21 में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत 


अध्यक्ष कमल भारती ने बताया कि वर्तमान में ठंड काफी बढ़ गई है। जिसको देखते हुए उन्होंने निःशुल्क कंबल वितरण कराया है। साथ ही कहा कि जहां भी जरूरत होगी वहां कंबल का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, कुल 1800 कंबल का वितरण किया जाएगा। जो की निशुल्क होगा। बताया गया कि वार्ड में 70 और  80 पीस प्रति वार्ड कंबल का वितरण किया गया। कुल मिलाकर 300 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अजय साह,अमीर पाठक, नवनीत कुमार विनीत ,सुशीला सोरेन सभी के वार्डो में वार्ड पार्षद की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया। साथ में  कई पार्षद और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें