Bounsi News: नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा लगातार कंबल का किया जा रहा वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी में भीषण ठंड को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार जरुरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में बड़ी मज्हित अरकट्टा के समीप जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कमल भारती ने बताया कि वर्तमान में ठंड काफी बढ़ गई है। 


जिसको देखते हुए उन्होंने निःशुल्क कंबल वितरण कराया है। साथ ही कहा कि जहां भी जरूरत होगी वहां कंबल का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, कुल 1800 कंबल का वितरण किया जाएगा। जो की निशुल्क होगा। इसी कड़ी में गुरुवार को कुल 80 कंबल का वितरण किया गया। वार्ड पार्षद हसीना खातून, दीपक रजक, अमीर पाठक,  प्रतिनिधि शहादत हुसैन , राहुल कुमार, सूरज कुमार  ,मनोज साह,अमरेश कुमार एवं ग्रामीण सहित अन्य लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें