Bounsi News: नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड अंतर्गत सी एम कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार मतदाता दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या , प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के आदेशानुसार  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिजीत आनंद के नेतृत्व  में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडे की अध्यक्षता में मतदाता दिवस के उपलक्ष पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।.आयोजित कार्यक्रम  में  हजारों की संख्या में नव मतदाता ने 


रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी ने गंभीरता से सुना। सभी युवाओं ने पूरे सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।.यह कार्यक्रम बांका व लोकसभा  अंतर्गत बेलह ,धोरैया, कटोरिया, बांका, सभी विधान सभाओं में किया गया। कार्यक्रम  में  मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार मिश्रा, पूर्व प्रदेश मंत्री सुमन,भाजयुमो प्रदेश सह संयोजक मनीष राय ,भाजपा बौसी नगर के अध्यक्ष मनमीत साह ,उत्तरी मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,अजय पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं  ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें