Bounsi News: विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारियों  को दी गयी पी० डी० आई० प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के आदेशानुसार सोमवार को नगर पंचायत अंतर्गत पुरानी अस्पताल परिसर में बने डी० पी० आर० सी० भवन में पंचायत विकास सूचकांक  पी०  डी० आई०  पर विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत राज पदाधिकारी के अनुश्रवण एवं सोनी कुमारी नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता  में आयोजित की गई। सोमवार को अमरपुर, बांका, बौंसी, बाराहाट, बेलहर एवं फुल्लीडुमर प्रखंड के  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, मार्केटिंग ऑफिसर, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रोग्राम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्टेशन हाउस पदाधिकारी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण 


डी०पी०आर०सी० के कर्मी एवं प्रखंड के कार्यपालक सहायक के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में  बताया गया की पी०  डी०  आई० बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और आपके पंचायत का रिपोर्ट कार्ड  इसी से  बनेगा नोडल, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बाँका सोनी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया की, प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संख्या अच्छी रही। कार्यक्रम का आयोजन यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा किया गया। बताया गया की  जिलाधिकारी के आदेशानुसार पी० डी० आई० विषय पर  शत प्रतिशत प्रतिभागी को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। मालूम हो की यह प्रशिक्षण दिनांक 23/12/2023 से प्रारंभ हुआ है। जो दिनांक 09/01/2024 तक चलेगा।  बताया गया कि, 09 जनवरी 2024 मंगलवार को शंभूगंज,रजौन, धोरैया, चांदन एवं कटोरिया प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद प्रशिक्षण का विधिवत समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें