Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर पिकनिक मानाने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, मंदार पर्वत एवं चंदन जलाशय में मनाया पिकनिक

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। नव वर्ष के लेकर सोमवार को मंदार की तराई में काफी भीड़ देखने को मिली। जिले के आसपास के करीब 50, हजार लोग ने मंदार पर्वत एवं चंदन जलाशय में पिकनिक मनाया। सुबह होते ही मंदार पर्वत पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार में नववर्ष के अवसर पर  पिकनिक प्रेमियों से  पट गया। मंदार में काफी संख्या में सैलानियों का  जत्था  एक साथ पिकनिक का आनंद उठाया। लोगों ने खुलकर पिकनिक का आनंद उठाया और नए साल का  स्वागत किया। सोमवार को मौसम सुहाना होने पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने सैलानियाें का महा रेला उमड़ पड़ा। मंदार पर्वत के तराई से लेकर शिखर तक मानव श्रृंखला बन गई। इतना ही नहीं पर्वत के आसपास फैले विशाल जंगलों में भी लोगों ने जमकर पिकनिक का आनंद उठाया। मंदार के पूर्वी भाग में भागलपुर से आए एक परिवार खुले आसमान के नीचे भोजन पका रहे थे और कह रहे थे इतना बेहतर पिकनिक स्पॉट आसपास के जिले में कहीं नहीं है। पर्वत के सीता कुंड के पास भी लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। वहां पर दुकानें सज गई थी। दुकानें पर गोलगप्पे, चाट सहित गन्ने का जूस का आनंद युवा एवं युवतियां उठा रहे थे। सैलानियाें ने खूब मौज-मस्ती किया। पापहरणी सरोवर में  स्नान करने के साथ ही भोजन का  लुत्फ उठाया। वहीं म्यूजिक धुनाें पर बच्चे व युवा थिरकते नजर आए। पर्यटन 







स्थल पर  अपने परिवार के सदस्यों के साथ गए लोगाें ने पर्वत तराई में तो जहां मटन चिकन एवं अन्य भोजन खाए। पर्वत के ऊपर अपने साथ लाए रेडीमेड  सहित कई अन्य प्रकार के लजीज व्यंजनाें को बनाया। मंदार में लोगों की अत्यधिक भीड़ हो जाने की वजह से वाहन पार्किंग की कुछ दिक्कत हो रही थी। वहीं कुछ ऑटो वाले बेवजह जाम कर रहे थे। जिसे नियंत्रित करने में  प्रशासनिक इंतजाम किए गए थे। साफ सफाई एवं गंदगी की वजह से  सैलानियाें को असुविधा का भी सामना करना प़ड़ा। पानी की बोतलों के लिए मनमानी कीमत वसूल की गई। पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे बच्चाें का उत्साह देखते ही बन रहा था। पर्यटन स्थल के  पास समुद्र मंथन स्टैचू के पास  लोग ग्रुप में खड़े होकर सेल्फी खींचने में मशगूल दिखे। मंदार में उमड़ी सैलानियाें की भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रहे। हालांकि लोगों की सुरक्षा के लिए आसपास के थानों की पुलिस पर्वत पर मौजूद थीं। दूसरी तरफ चांदन जलाशय के आस-पास ही पिकनिक मनाने वालों का तांता लगा रहा। देवघर, दुमका, गोड्डा, भागलपुर सहित अन्य जिलों से काफी संख्या में लोग चांदन जलाशय के पास पहुंचे और चंदन की मनोरम वादियों में पिकनिक मनाया। इस साल हुई बारिश से प्राकृतिक सौंदर्य निखर गया। दिन भर इलाके में चहलपहल रही। शाम तक लोग आते रहे। पर्यटक स्थलों की सड़कें की गुलजार रहीं। दूसरी तरफ नए वर्ष के स्वागत के अवसर पर मंदार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भगवान मधुसूदन मंदिर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर फिर अपने और अपने परिवार के खुशहाली की कामना की। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावे मंदार पर्वत के तराई में व स्थित सफाधर्म मंदिर, योग नगरी गुरुधाम, महर्षि मेंही धाम मनियारपुर, महात्मा भोली बाबा आश्रम आदि जगहों पर गुरु भक्तों एवं गुरु भाई पहुंचे और गुरु के चरण वंदना की।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें